Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री के इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, कैंसर से जंग जीतने के बाद दुनिया को कहा अलविदा

'जुरासिक पार्क' के मशहूर अभिनेता सैम नील का 78 साल की उम्र में निधन हो गया. परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह दुखद खबर शेयर की. जानिए उनके फिल्मी सफर और आखिरी दिनों की पूरी कहानी.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सैम नील अब इस दुनिया में नहीं रहे. 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई, जिसके बाद दुनियाभर के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

परिवारजनों ने शेयर की दुखद खबर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए बयान में बताया गया कि सैम नील का निधन सोमवार, 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ. उस समय उनका परिवार उनके साथ मौजूद था. पोस्ट में लिखा गया कि उन्होंने पूरे जीवन की तरह ही गरिमा और शांति के साथ दुनिया को अलविदा कहा.

---विज्ञापन---

अचानक छाया इंडस्ट्री में खालीपन!

परिवार ने बताया कि उनका जाना अचानक और अनएक्सपेक्टेड था, हालांकि, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सैम नील कैंसर से पूरी तरह मुक्त हो चुके थे. परिवार ने उनकी देखभाल करने वाले सेंट विंसेंट प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का भी दिल से धन्यवाद किया. साथ ही सभी से इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की गई.

हमेशा जीत की थामी डोर

सैम नील ने मार्च 2023 में खुलासा किया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिंफोमा नाम की एक दुर्लभ बीमारी का पता चला था. जो स्टेज-3 ब्लड कैंसर था. इलाज के दौरान उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की और हमेशा पॉजिटिव सोच बनाए रखी. उन्होंने कई बार कहा था कि उन्हें मौत से डर नहीं लगता, लेकिन वे अपनी अधूरी प्लानिंग और आने वाले कामों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं. हालांकि, शुरुआती कीमोथेरेपी असफल रहने के बाद उनका एक उन्नत इम्यूनोथेरेपी (CAR-T सेल थेरेपी) के माध्यम से सफल इलाज हुआ. जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह पूरी तरह से कैंसर मुक्त हो गए हैं.

मौत से डर नहीं, अधूरे काम छोड़ने का था अफसोस

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मुझे मरने से कोई डर नहीं है. लेकिन मुझे अफसोस होगा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है.’ न्यूजीलैंड में जन्मे सैम नील ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए. ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट का उनका किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

इसके अलावा ‘द पियानो’, ‘डेड कैल्म’ और ‘इन द माउथ ऑफ मैडनेस’ जैसी फिल्मों में भी उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया. सैम नील सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी, विनम्र स्वभाव और पॉजिटिव सोच के लिए भी जाने जाते थे. उनके निधन के साथ हॉलीवुड ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसकी फिल्मों और अभिनय को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फिल्मों के यादगार पल शेयर कर रहे हैं.

First published on: Jul 13, 2026 12:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola